🏠 मुख्यपृष्ठ 🌤️ आज का पंचांग 🔮 आज का राशिफल 👦 आज जन्मे बच्चों का नामाक्षर 🛕 साप्ताहिक व्रत कथा 🪔 एकादशी व्रत कथा 🌺 देवी व्रत कथा 🔱 भगवान आधारित व्रत 🌕 पूर्णिमा / अमावस्या व्रत कथा 👩 स्त्रियों के प्रमुख व्रत 🎉 पर्व आधारित व्रत 📿 विशेष / दुर्लभ व्रत 💬 संपर्क करें

षट्तिला एकादशी व्रत कथा


षट्तिला एकादशी व्रत कथा

* षट्तिला एकादशी :-

(माघ कृष्ण - एकादशी)

इस दिन काली गाय तथा काले तिलों को दान का माहात्म्य है । शरीर पर तिल - तेल, गर्दन, तिल-जल स्नान, तिल-जल-पान तथा तिल पकवान इस व्रत के विशिष्ट उपादान है। इस दिन तिलों का हवन करके श्री कृष्ण ने नारद जी को बताया था।

* षट्तिला एकादशी व्रत कथा :-

एक ब्राह्मणी थी। उसने तपस्या करके अपना शरीर सुखा डाला। उसके तप से प्रसन्न होकर प्रभु भिखारी के रूप में उसके द्वार पर भीख माँगने गये । ब्राह्मणी ने आक्रोश में आकर उनके भिक्षा पात्र में मिट्टी का ढेला डाल दिया । मरणोपरांत, बैकुण्ड में उसे रहने के लिए मिट्टी का स्वच्छ एवं आलीशान मकान दिया गया । उसके लिए खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी। यह सब देखकर उसे दुःख हुआ। उसने सोचा मैनें इतना कठोर तप भी किया पर फिर भी मुझे यहाँ खाने-पीने के लिए कुछ भी क्यों उपलब्ध नहीं है  उसने प्रभु से इसका कारण पूछा। प्रभु ने कहा  इसका कारण देवांगन से पूछो देवांगनाओ ने उसे बताया - "तुमने षट्तिला एकादशी का व्रत नहीं किया है ब्राह्मणी ने पुनः षट्तिला का व्रत किया और स्वर्ग के सारे सुखों का उपभोग किया ।

📲 रोज का राशिफल और पंचांग सबसे पहले पाने के लिए

👉 WhatsApp चैनल जॉइन करें